23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदायूं
बदायूं में सामने आया डेढ़ करोड़ का घोटाला
Play video

बदायूं में सामने आया डेढ़ करोड़ का घोटाला

गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद तो दिखाई गई लेकिन सरकारी गोदाम तक गेंहू नहीं पहुंचा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बदायूं

•

image

suchita mishra

•

Updated: 4 Aug 2018, 11:24 AM IST

बदायूं। योगी सरकार भले ही ईमानदारी और पारदर्शिता का दम भरे, लेकिन ज़मीन पर हालात कुछ और ही हैं। बदायूं जिले की दातागंज मंडी में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का गेहूं घोटाला सामने आया है। गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद तो दिखाई गई लेकिन सरकारी गोदाम तक गेंहू नहीं पहुंचा। जिलाधिकारी बदायूं ने इस मामले में केंद्र प्रभारी और ठेकेदार समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा जिले के कई अन्य क्रय केंद्रों की भी जांच कराई जा रही है। माना जा रहा है कि जांच में इससे भी बड़ी रकम का घोटाला सामने आ सकता है।

आपको बता दें कि हाल ही किसानों के गेहूं की सरकारी खरीद के लिए गेहूं क्रय केंद्र खोले गए थे। बदायूं की दातागंज तहसील में भी गेहूं क्रय केंद्र खोले गए थे। जब खरीद के बाद क्रय किये गए गेहूं और गोदाम पहुंचे गेहूं का मिलान किया गया तो लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का गेहूं कम पाया गया। इस मामले में डीएम बदायूं दिनेश कुमार सिंह ने केंद्र प्रभारी और ठेकेदार समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसके अलावा जिले भर में अन्य क्रय केंद्रों की भी जांच की जा रही है। इनकी जांच के बाद घोटाले की रकम और भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।