
बदायूं। नगर पालिका परिषद सीट से जीत हासिल कर भाजपा का परचम लहराने वाली दीपमाला गोयल ने मंगलवार को गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में शपथ ग्रहण की। नव निर्वाचित चैयरमेन को डीएम ने शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर गांधी मैदान भगवामय दिखाई दिया।
बदायूं नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने भगवा रंग से रंगे गांधी मैदान में शपथ ली। उन्हें डीएम दिनेश कुमार सिंह ने पद और गोपनीयता की दिलाई। इस अवसर पर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद थे।
शपथ ग्रहण के बाद पत्रकार वार्ता करते हुए नवनिर्वाचित चेयरमैन दीपमाला गोयल ने अपनी प्राथमिकताओं को गिनाया। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई और पयेजल व्यवस्था में सुधार करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही पिछली कार्यकाल में जो घोटाले किये गए हैं उनकी जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।