3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदायूं
इस बात को लेकर भाजपा सांसद की पुलिस से हुई झड़प, देखें वीडियो
Play video

इस बात को लेकर भाजपा सांसद की पुलिस से हुई झड़प, देखें वीडियो

झड़प के बाद भाजपा कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए, जिनको पुलिस के अधिकारियों ने शांत कराया।

Google source verification

बदायूं। एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप को पुलिस द्वारा रोके जाने पर सांसद की पुलिस से झड़प हो गयी। झड़प के बाद भाजपा कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए, जिनको पुलिस के अधिकारियों ने शांत कराया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को शामिल होना था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन के कारण उनका दौरा निरस्त हो गया।

केशव प्रसाद मौर्य का होना था कार्यक्रम

बदायूं के सहसवान कस्बे में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम था जिसमें एक विद्यायल और कई अन्य योजनाओं का शिलान्यास होना था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कारण उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया।

कार्यकर्ताओं की हुई झड़प

इसी कार्यक्रम में शामिल होने को भाजपा के आंवला लोकसभा से सांसद धर्मेंद्र कश्यप जब मंच पर जा रहे थे तो उन्हें पुलिसकर्मियों ने रोक लिया, सांसद द्वारा परिचय दिए जाने के बाद भी जब पुलिस ने उन्हे मंच पर नहीं जाने दिया तो सांसद पुलिस पर भड़क गए और पुलिस पर नाराजगी व्यक्त की। जब यह बात भाजपा कार्यकर्ताओं को पता चली तो वो पुलिस पर भड़क गए। पुलिस के बड़े अधिकारियों ने जैसे तैसे मामला शांत किया।