19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदायूं
मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बदायूं जेल की भी सुरक्षा बढ़ाई
Play video

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बदायूं जेल की भी सुरक्षा बढ़ाई

बदायूं जेल में भी पूर्व में तलाशी के दौरान मिल चुकी है पिस्टल, कैदी कर चुके हैं भागने का प्रयास।

Google source verification

बदायूं। बागपत जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बदायूं जेल की भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। जेल की दीवारों की कटीले तारों से फेसिंग की गई है। जेल की सुरक्षा के लिए पीएसी भी तैनात कर दी गयी है। आपको बता दें कि बदायूं के जिला कारागार में भी 12 मई को सुमित नाम का कैदी रस्सी के सहारे फरार हो गया था और उसका साथी चंदन भागते समय पकड़ा गया था। जेल में तलाशी के दौरान उस समय पिस्टल भी बरामद की गई थी। इसके बाद में 30 मई को 2 कैदियों ने जेल में ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद काफी हंगामा भी हुआ था। इस बारे में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बदायूं जेल के लिए सतर्क दृष्टि रखे हुए हैं। हमने जेल की सुरक्षा और तगड़ी कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

बदायूं

उत्तर प्रदेश