14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदायूं
पारंपरिक खेती से हटकर किसान ने पेश की ऐसी नजीर कि सरकार करेगी सम्मानित
Play video

पारंपरिक खेती से हटकर किसान ने पेश की ऐसी नजीर कि सरकार करेगी सम्मानित

केंद्र सरकार ने किसान चंद्रपाल शर्मा के इस कार्य के लिये एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया है।

Google source verification

पीलीभीत। किसानों की दोगुनी आय कैसे की जाये ये कोई बदायूं के चंद्रपाल शर्मा से पूछे यूं तो चंद्रपाल एक किसान हैं पर उन्होंने अपने एक प्रयास से पूरे प्रदेश में बदायूं का नाम रोशन कर दिया है। वहीं उनके इस प्रयास से हजारों किसानों को भी प्रेरणा मिलेगी चंद्रपाल शर्मा ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत सहसवान के एक गांव में डेरी खोलकर बदायूं का नाम रोशन किया है उनकी डेरी को नॉर्थ जोन में यूपी से तीसरा स्थान मिला है। केंद्र सरकार ने उनके इस कार्य के लिये एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया है।

वर्ल्ड मिल्क डे पर किया जाएगा सम्मानित

बदायूं के सहसवान क्षेत्र के रहने वाले चंद्रपाल शर्मा लगभग 100 भैंस पालते हैं और उससे इन्हें लगभग 25 कुंटल के करीब दूध मिलता है। बिना पढ़े लिखे होने के बाद भी उन्होंने डेरी खोली और उसका सफलता पूर्वक संचालन किया जिससे ये दूसरे किसानों के लिये भी प्रेरणा बन गये। उन के इस कार्य को सरकार ने सराहा है उन्होंने जिले का नाम रोशन किया है। चंद्रपाल शर्मा को DM बदायूं दिनेश कुमार ने इस कार्य के लिये सम्मानित किया है वहीं बीजेपी जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने शॉल ओढ़ाकर चंद्रपाल शर्मा का स्वागत किया। एक जून को वर्ल्ड मिल्क डे पर केंद्रीय कृषि मंत्री उनको सम्मानित करेंगे और उनके इस कार्य के लिये उन्हें एक लाख रुपए का चेक भी प्रदान करेंगे।

अन्य किसानों के लिए हैं प्रेरण

किसान चंद्रपाल शर्मा उन किसानों के लिये मिसाल हैं जो खेती के साथ साथ कुछ और भी करके अपना जीवन सुधारना चाहते हैं और तरक्की करना चाहते हैं फिलहाल तो किसान चंद्रपाल शर्मा के प्रयास की हर तरफ तारीफ हो रही हैं।