10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदायूं
पत्नी की कनप​टी पर तमंचा रख नकाबपोश बदमाशों ने आंखों के सामने ही पति को उतार दिया मौत के घाट
Play video

पत्नी की कनप​टी पर तमंचा रख नकाबपोश बदमाशों ने आंखों के सामने ही पति को उतार दिया मौत के घाट

खेत की रखवाली कर रहे थे पति पत्नी। दोनों को बनाया बंधक फिर पत्नी की कनपटी पर तमंचा रख पति को चाकुओं से गोद डाला।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बदायूं

•

image

suchita mishra

•

Updated: 18 Jun 2018, 12:31 PM IST

बदायूं। लाख प्रयासों के बाद भी पुलिस बदमाशों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। हाल ही बदायूं में खेत की रखवाली कर रहे पति-पत्नी पर अज्ञात बदमाशों ने हमला बोल दिया और पत्नी के सामने उसके पति की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। मामला थाना उघैती क्षेत्र का है।

बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र के गांव करियामई गांव का रहने वाला राधे अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने खेत पर मक्का की रखवाली कर रहा था। तभी अचानक रात में अज्ञात बदमाशों ने खेत पर धावा बोल दिया और दोनों को बंधक बना लिया। जब उन लोगों ने इसका विरोध किया तो पत्नी की कनपटी पर तमंचा रखकर उसके सामने उसके पति की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी और बदमाश फरार हो गए। मृतक के परिजनों ने बताया कि राधे की कोई दुश्मनी गांव में नहीं थी। नकाब पहने चार बदमाश आये और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी बदायूं अशोक कुमार शर्मा का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश पुलिस को दे दिए गए हैं।