6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदायूं

भीड़ के आगे छूटे पुलिस अधिकारियों के पसीने, पत्थरबाजी में तीन पुलिसकर्मी हुये घायल, जमकर हुआ बवाल, देखें वीडियो

सड़क हादसे महिला की मौत के बाद लगाये गये जाम को खुलवाने के दौरान हुआ बवाल।

Google source verification

बदायूं। सड़क हादसे में हुई महिला की मौत के बाद भीड़ का गुस्सा इस कदर पुलिस पर टूटा कि अधिकारियों के पसीने छूट गये। आक्रोशित परिजनों के साथ आये लोगों ने महिला का शव रखकर जाम लगाने के बाद पुलिस टीम पर हमला कर दिया। मौके से पुलिस टीम को दौड़ा लिया गया।

ये भी पढ़ें – मृतक शिक्षामित्र साथी के परिजनों को एक दिन का वेतन देंगे साथी शिक्षामित्र, एमएलसी ने किया बड़ा ऐलान


इसलिये हुया बवाल
बताया गया है कि जाम खुलवाने के लिए पहुंचे सीओ ने आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान भीड़ में शामिल एक महिला को पुलिस के जवान ने डंडा मार दिया। इसी बात को लेकर भीड़ का आक्रोश फूट पड़ा और पथराव शुरू हो गया। जमकर हुये पथराव में एसडीएम सहसवान, सीओ और इंस्पेक्टर सहसवान सहित डायल 100 की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी गई। पथराव में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया।

ये भी पढ़ें – ताजमहल के शहर आगरा को गंदा कहने वाले केंद्रीय राज्य पर्यटन मंत्री को मेयर ने दिया ये बड़ा जवाब

ये है मामला
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के शहवाजपुर चौकी के सामने हुआ बवाल हुआ है। शहवाजपुर निवासी अंगूरी देवी की सड़क पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी, जिसके के बाद महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन महिला का शव लेकर घर पहुंचे। घर पहुंचने से पहले महिला के परिजनों को पता चला कि आरोपी बाइक सवार को पुलिस ने छोड़ दिया है, इस बात से नाराज होकर मृतका के परिजनों महिला का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुचीं पुलिस और एसडीएम के समझाने के बाद भी जाम नहीं खोला गया। पुलिस ने बल प्रयोग किया, तो परिजनों के साथ आई आक्रोशित भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। एसडीएम सहसवान, सीओ और इंस्पेक्टर सहसवान सहित डायल 100 की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी गई।