27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदायूं
योगी की नसीहत के बावजूद नहीं सुधरे थानों के हाल, रिश्वत लेते हुए मुंशी का वीडियो वायरल
Play video

योगी की नसीहत के बावजूद नहीं सुधरे थानों के हाल, रिश्वत लेते हुए मुंशी का वीडियो वायरल

पुलिस थाने के अंदर ड्यूटी के दौरान एक फरियादी से रिश्वत लेते हुए थाने के मुंशी का वीडियो वायरल हो रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बदायूं

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 20 Aug 2018, 5:20 PM IST

बदायूं। पुलिस थाने के अंदर ड्यूटी के दौरान एक फरियादी से रिश्वत लेना थाने के मुंशी पर भारी पड़ गया। रिश्वत लेते हुए किसी ने मुंशी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिसके बाद एसएसपी बदायूं ने मुंशी को सस्पेंड कर दिया है।

एसएसपी ने की कार्रावाई

बदायूं के थाना इस्लामनगर में दिग्विजय नाम का मुंशी तैनात है, जो लोगों की तहरीर लेकर एफआईआर लिखने का काम करता है। कुछ दिन पहले एक फरियादी अपना प्रार्थना पत्र लेकर मुंशी के पास पहुंचा, लेकिन मुंशी ने वो प्रार्थना पत्र नहीं लिया। उसके बाद जब फरियादी ने मुंशी को रिश्वत दी तो मुंशी ने फरियादी का प्रार्थना पत्र लिया। मुंशी द्वारा रिश्वत लेते हुए किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी बदायूं ने रिश्वत लेने वाले मुंशी दिग्विजय को सस्पेंड कर दिया है।