
बदायूंं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 27 तारीख के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मुख्यमंत्री को सब कुछ अच्छा दिखाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री जिस जिस रास्ते से होकर गुजरेंगे, उन पर सफाई की जा रही है, टूटी सड़क बनाने को युद्धस्तर पर काम चल रहा है। शहर की दीवारों को भी खूबसूरत पेंटिंग से सजाया जा रहा है।
शहर की दीवारों पर बन रही है पेंटिग
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बदायूं में 27 तारीख को संभावित दौरा है, हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का ब्यौरा नहीं आया है लेकिन जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। शहर की सफाई में लगभग 300 कर्मचारी दिन रात लगकर काम कर रहे हैं। टूटी सड़कों को नया बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। मुख्यमंत्री को शहर खूबसूरत दिखे इसलिए मुजफ्फरनगर, उत्तराखंड और बदायूं के कलाकार शहर की दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग बनाने में लगे हैं।