24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदायूं
बदायूं के जिला अस्पताल में रुपयों से मिलता है खून
Play video

बदायूं के जिला अस्पताल में रुपयों से मिलता है खून

जिला अस्पताल में खून बेचने का मामला आया सामने
Google source verification

बदायूं। जिला अस्पताल में खून के लिए रिश्वत ली जा रही है। ब्लड एक बच्ची को देना था, जिसके बाद अस्पताल कर्मचारी ने उससे चार हजार रुपये मांगे। इस पूरे मामले को बच्ची के पिता ने मोबाइल में कैद कर लिया। इसकी शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट से की गई, अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं।

रुपये देकर चढवाया खून
बताया गया है कि बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मुड़सेना के रहने वाले रामवीर अपनी एक साल की बेटी को दिखाने जिला अस्पताल आए थे।डॉक्टरों ने उसकी बेटी को खून की कमी बताई और खून चढ़ाने की सलाह दी। जिस पर रामवीर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में गए, जहां उसको खून देने से मना कर दिया। आरोप है कि जिला अस्पताल के टेक्नीशियन निशु नाम के लड़के ने खून दिलाने की बात कही। उसने कहा खून चार हजार रुपये में दिला देगा। इसके बाद रामवीर को खून मिल गया और उसने बच्ची को खून चढ़वा लिया। जब पीड़ित ने चार हजार रुपये दिए तो उसने कहा कि बहुत रिस्की काम है, इसमें नौकरी भी चली जाती है। वहीं ब्लड बैंक की इंचार्ज से बात करते खून देने की बात भी कही। इस मामले की उनसे शिकायत एडीएम ने पूरे मामले की जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को भेजा। तब तक सोनू फरार हो चुका था। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ने पीड़ित से पुलिस को भी तहरीर दिला दी है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

बदायूं

उत्तर प्रदेश