7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी
108 मीटर की चुनरी कंकाली माता को ओढ़ाई
Play video

108 मीटर की चुनरी कंकाली माता को ओढ़ाई

शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Google source verification

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय महिला परिषद द्वारा दुर्गा अष्टमी पर चुनरी शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा बीजासन माता मंदिर देईपोल चुंगीनाका से विधिवत पूजा अर्चना के बाद क्षेत्र की सुरक्षा, समृद्धि, सम्मान की कामना के साथ प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में 108 मीटर की चुनरी लेकर सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष और बच्चे शामिल रहे। शोभायात्रा में सबसे आगे ध्वजवाहक माता का ध्वज लेकर माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। बैंड बाजे की संगीतमय प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।शोभायात्रा का जगह-जगह शीतल पेय एवं पुष्प वर्षा के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। शोभायात्रा देईपोल चुंगीनाका, भगत सिंह सर्किल, गढ़पोल दरवाजा, मुख्य बाजार होती हुई कंकाली माता मंदिर मालियों का मोहल्ला पहुंची। जहां 108 मीटर की चुनरी कंकाली माता को ओढ़ाई गई । राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग उपाध्यक्ष सीताराम सैनी, बालकृष्ण गुर्जर, सुरक्षा प्रमुख दीपक भुमलिया ,कोटा महानगर उपाध्यक्ष एडवोकेट कुंदन चिताकरण भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के शहर अध्यक्ष व चुनर यात्रा संयोजक महावीर सेन, राष्ट्रीय महिला परिषद शहर अध्यक्ष बीना सैनी, महामंत्री मंजू गोड, सुभाष साहू, बीजासन माता विकास समिति के अध्यक्ष शिवदत्त सोनी, समाजसेवी निहालचंद जैन, पार्षद रजनीश शर्मा, हेमराज गुर्जर, राकेश पोटर, सोजीलाल नागर, कैलाश साहू, कृष्णगोपाल सैनी, राजा सैनी, कृष्ण गोपाल गुर्जर, संजय सैनी, छोटू लाल नागर सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक शामिल रहे।