8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

आखिर चिकित्सकों को क्यू करना पड़ा आउटडोर में एक घंटे कार्य बहिष्कार

-चिकित्सक को धमकी देने के मामले में कार्रवाई की मांग

Google source verification

बंूदी. जिला अस्पताल के चिकित्सक को सरकारी आवास में जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर चिकित्सकों ने बुधवार को आउटडोर में एक घंटे कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान रोगी कक्षों के बाहर खड़े होकर चिकित्सक का इंतजार करते रहे। जिला अस्पताल के सभी चिकित्सक सुबह ९ बजे ट्रोमा वार्ड के यहां एकत्रित हुए, जहां उनकी बैठक हुई। जिसमें गुरुवार सुबह ९ से ११ बजे तक कार्य बहिष्कार रखने का निर्णय किया गया। इसके बाद ऑल राजस्थान इन सर्विस डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से चिकित्सकों का प्रतिनिधिमण्डल जिला कलक्ट्रेट पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि ५ मार्च को जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ.अनिल जांगिड़ के घर पर आकर भाजपा नेता ने जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी रिपोर्ट देने के बाद भी पुलिस ने अभी तक दर्ज नहीं की। जिससे चिकित्सक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एसोसिएशन ने कहा कि जल्द से जल्द जांच पूरी कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने चिकित्सा परिचर्या अधिनियम धारा तीन के तहत मामला दर्ज करने की भी मांग की। इस दौरान प्रवक्ता डॉ.महेंद्र चौहान, डॉ. अनिल जांगिड़, डॉ.अमित मालव, डॉ.अनिल सैनी सहित कई चिकित्सक मौजूद थे।