6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदी
ऐसा क्या हुआ जो ग्रामीणों ने वार्ड पंचों को सुनाई खरी-खरी… जानने के लिए पढि़ए खबर
Play video

ऐसा क्या हुआ जो ग्रामीणों ने वार्ड पंचों को सुनाई खरी-खरी… जानने के लिए पढि़ए खबर

रानीपुरा में फैल रही मौसमी बीमारियों के थमने का नाम नहीं ले रही है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

pankaj joshi

•

Updated: 12 Oct 2018, 9:57 PM IST

भण्डेड़ा. रानीपुरा में फैल रही मौसमी बीमारियों के थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने घाणा का मोहल्ला स्थित पेयजल टंकी व नलकूप के पास फैल रही गंदगी को लेकर दो वार्डपंचों को बुलाकर खरी-खरी सुनाई।
ग्रामीण हरिराम गुर्जर, राधेश्याम नागर, गणेश सोनी, श्रवण नागर, रामसहायक , हंसराज, बबलू ने बताया कि घाणा का मोहल्ला स्थित पेयजल टंकी व नलकूप के आसपास लम्बे समय से ग्राम पंचायत द्वारा सफाई नहीं कराईगई, जिसके चलते गांव आसपास बड़ी तादाद में मच्छर पैदा होने से लोग बीमार हो रहे है, उसके बावजूद यहां सफाईनहीं की जा रही है। ऐसे में आक्रोशित लोगों ने वार्ड गोकुल गुर्जर व शंभूलाल को मौके पर बुलाया और गंदगी को दिखाते हुए उनको खरी-खरी सुनाई। उन्होंने गांव के हीरामन चौक, मुख्य बाजार, गोल चबूतरा, मालियों के माताजी का मोहल्ला में भी गंदगी से जगह-जगह ढेर लगे है। जिस पर वार्ड पंचों ने तीन दिन के भीतर गंदगी को हटवाने का आश्ïवासन दिया। वहीं दूसरी ग्रामीणों का कहना था कि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गईतो ग्राम पंचायत पर ताला लगाया जाएगा। इधर ग्राम विकास अधिकारी शहजाद सलीम का कहना है कि जिन लोगो ने गोबर के ढेर लगा रखे है उनको पंचायत स्तर पर नोटिस दे दिया गया है।गंदगी की सफाई करवा दी जाएगी।द्ध