
किसानों ने थामा मशीनरी का दामन
जजावर। क्षेत्र में किसानों की बहुलता होने से प्रत्येक घर मे लोग गाय बैल को अपने परिवार के सदस्य की तरह रखते है। लेकिन वर्तमान परिवेश में अब घरों में इनकी संख्या घटने लगी है। लोगों ने बताया कि कस्बे में दीपावली के अवसर बैलो को किसान सुबह से नहलाकर साज सजावट में लग जाते थे। अन्नकूट के दिन ग्रामीण करीब 150 बैलो की जोडिय़ों को गांव में उत्सुकता पूर्वक दौड़ाते थे। जिन पर ग्रामीण प्रतिस्पर्धा से आतिशबाजी करते थे । ग्रामीणों में इस प्रकार का प्रेम था कि पटाखे से जलने के बाद भी किसी को भला बुरा नही बोलते थे।किसानों में साज सज्जा को लेकर प्रतिस्पर्धा बनी रहती थी।सर्वप्रथम मालिक अपने घर के आगे पूजन करता था। ऐसा माना जाता है कि बैलो की पूजन से घर मे खुशवाली का निवास बनता है। जिसके बाद उन्हें कस्बे के प्रमुख मंदिरों में धोक दिलाई जाती थी।लेकिन आज के मौजूदा दौर में इसका प्रचलन कम होता जा रहा है। अब लोगों मवेशियों की जगह कृषि कार्य मे टै्रक्टर-ट्रोली, इंजन सहित अन्य अन्य संसाधनों का उपयोग करने लगे है।
मवेशियों की होने लगी बेकद्री
मशीन युग आने के साथ ही ग्रामीण अंचल में भी मवेशियों की बेक्रदी होने लगी है। खेती में काम आने वाले बैल आज आवारा मवेशी बन कर रह गए है। किसानों ने भी अब इन्हें खुला छोड़ दिया है ऐसे में यह सडक़ों पर आकर जमा हो रहे है।