9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी
मधुमक्खियों से बचाव के लिए माछली बांध में कूदा युवक, डूबने से हुई मौत-video
Play video

मधुमक्खियों से बचाव के लिए माछली बांध में कूदा युवक, डूबने से हुई मौत-video

क्षेत्र की सहन पंचायत में स्थित माछली बांध में मछली पकडऩे के दौरान 32 वर्षीय युवक अचानक बांध में गिर गया तथा गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Aug 28, 2022

मधुमक्खियों से बचाव के लिए माछली बांध में कूदा युवक, डूबने से हुई मौत-video
सिविल डिफेंस टीम ने 50 फीट गहरे पानी से निकाला युवक का शव
करवर. क्षेत्र की सहन पंचायत में स्थित माछली बांध में रविवार को एक 32 वर्षीय युवक मधुमक्खियों के झुंड से बचाव के लिए बांध में कूद गया तथा गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। बाद में नैनवा सिविल डिफेंस की टीम ने शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि भवानीपुरा थाना नैनवा निवासी युवक रामबिलास (32) बिहारीपुरा गांव में अपनी बुआ के यहां आया था। दोपहर को युवक बांध देखने गया था। इस दौरान अचानक एक मधुमक्खियों के झुंड से बचाव के लिए युवक बांध में कूद गया। गहरे पानी में चले जाने से युवक की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर दोपहर को करीब 3 बजे करवर थाने से हेडकांस्टेबल कैलाश, आसूचना अधिकारी बल्लो सिंह आदि मौके पर पहुंचे। जहां पानी में युवक की चप्पल तैरती नजर आई वही समीप ही एक बाइक खड़ी मिली। बाइक के आधार पर युवक के परिजनों को सूचना दी।

बाद में करीब 4 बजे सूचना पर नैनवा से सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल महेंद्र कुमार, जोधराज, मनराज गुर्जर, अंकुश आदि को करीब 40-45 मिनट के प्रयास के बाद 50 फीट गहरे पानी में युवक का शव मिला। पुलिस शव को लेकर इंद्रगढ़ चिकित्सालय पहुंची। जहां शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थानाधिकारी हरलाल मीणा ने बताया कि मृतक के पिता की ओर से सौंपी रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज जांच शुरु कर दी।