29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी
मतदान केंद्रों पर रवाना हुए मतदान दल-video
Play video

मतदान केंद्रों पर रवाना हुए मतदान दल-video

सीनियर सैकण्डरी विद्यालय से शुक्रवार सुबह मतदान दल अधिकारियों के अंतिम प्रशिक्षण के बाद सभी मतदान दल उत्साह से अपने-अपने मतदान केंद्रों पर रवाना हुए।
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Nov 24, 2023

मतदान केंद्रों पर रवाना हुए मतदान दल-video
बूंदी. सीनियर सैकण्डरी विद्यालय से शुक्रवार सुबह मतदान दल अधिकारियों के अंतिम प्रशिक्षण के बाद सभी मतदान दल उत्साह से अपने-अपने मतदान केंद्रों पर रवाना हुए। इस दौरान कई अधिकारी ईवीएम मशीनों को हाथ में लेकर व कंधों पर बैग उठाकर बसों तक पहूंचे। जहां से बसों में सवार होकर मतदान केंद्र पर पहुंचे।
दो दर्जन मतदान केंद्र रहेंगे महिलाओं के जिम्मे

विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए इस बार जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में दो दर्जन मतदान केंद्रों पर मतदान का कार्य महिला कर्मचारियों के जिम्मे सौंपा गया है। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आठ-आठ महिला मतदान केंद्रों पर मतदान का सपूर्ण जिम्मा महिला कार्मिकों का होगा।

हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र में पेच की बावड़ी में एक, हिण्डोली बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 2 व शिवराज नगर में एक, नैनवां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडा पोल में 2 व महात्मा गांधी स्कूल में 1 मतदान केंद्र ङ्क्षपक बूथ के रूप में महिला कर्मचारियों के जिम्मे होगा। इसी प्रकार के.पाटन में गुडला, हस्तिनापुर, सुमेरगंज मंडी, गरमपुरा लाखेरी, अरनेठा, बालिका कापरेन, लाखेरी शहर व केशवराय पाटन में महिला बूथ बनाए गए है। बूंदी विधानसभा क्षेत्र में बूंदी शहर में सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यालय में दो, महात्मा गांधी बालचंद पाड़ा में तीन, छत्रपुरा संस्कृत स्कूल में दो व महारानी स्कूल में एक महिला मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

यहां रहेंगे दिव्यांग मतदान कार्मिक
इसी प्रकार हिण्डोली हायर सैकण्डरी, के.पाटन में महात्मा गांधी लाखेरी तथा बूंदी में महात्मा गांधी रजतगृह में दिव्यांग मतदान कर्मियों के जिमे मतदान होगा। महिला मतदान दलों में पुलिस जाप्ते में भी महिलाएं ही होगी। महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्धेश्य से महिला बूथ बनाए गए है, ताकि महिलाएं अधिक संख्या में मतदान में भाग ले सके।