6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर

55 करोड़ से सिंधीबस्ती चौराहा से महाराष्ट्र सीमा तक बनेगी सडक़

नाला चौड़ीकरण होगा सांसद की अनुशंसा पर परिवहन मंत्री ने दी स्वीकृति बुरहानपुर. सिंधीबस्ती चौराहा से महाराष्ट्र सीमा तक नईसडक़ का निर्माण होगा। इसके लिए 55 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। सोमवार को सडक़ निर्माण के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित कलेक्टर, एसपी और एसडीएम ने एनएचएआईके अफसरों के निरीक्षण कर अतिक्रमण चिन्हित किया। […]

Google source verification

नाला चौड़ीकरण होगा

सांसद की अनुशंसा पर परिवहन मंत्री ने दी स्वीकृति

बुरहानपुर. सिंधीबस्ती चौराहा से महाराष्ट्र सीमा तक नईसडक़ का निर्माण होगा। इसके लिए 55 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। सोमवार को सडक़ निर्माण के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित कलेक्टर, एसपी और एसडीएम ने एनएचएआईके अफसरों के निरीक्षण कर अतिक्रमण चिन्हित किया। अफसरों को निर्देश दिए कि कार्यगुणवत्तापूर्णहोना चाहिए।
शहर के सिंधीबस्ती से लोनी जाने वाले मार्ग की जर्जर स्थिति जनता के मुसीबत का कारण थी। कई बार इसके निर्माण को लेकर मांग की जा रही थी। पत्रिका ने भी इस मुद्दे को उठाया। मामले को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकऱी से दिल्ली में भेंट कर पत्र सौंपा था। जिसे मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की अनुशंसा को स्वीकृति प्रदान करते हुए इस मार्ग की प्रशासनिक स्वीकृति दी है।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बताया कि 55 करोड़ की लागत से शहर के सिंधीबस्ती से लोनी तक सडक़ का निर्माण होगा। एक सप्ताह में दूसरी सबसे बड़ी विकास कार्य की सौगात है। कुछ दिन पूर्व गणपति थाना से शिकारपुरा तक 12 करोड़ की लागत से सडक़ निर्माण का भूमि पूजन किया गया था, जिसका कार्य शुरू हो गया है।
बता दे कि केंद्र सरकार ने नेशनल हाइवे 347 सी के अंतर्गत आने वाले शहर से लोनी तक के लगभग 8 किमी हिस्से के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की है। इसमें सडक़ के साथ नई पुलिया का भी निर्माण होगा, जिससे आवागमन में आसानी होगी। अभी हाल यह है कि थोड़ी देर की बारिश में पाइप कंपनी के पास की पुलिया डूब जाती है। इससे यातायात प्रभावित होता है।
सडक़ निर्माण एक नजर में
55 करोड़ रुपए आएगी लागत
सडक़ सिंधीबस्ती चौराहे से बहादरपुर, लोनी होते हुए महाराष्ट्र बार्डर तक बनेगी
7 मीटर की चौड़ी सडक़ बनेगी, वर्तमान चौड़ाई 5 मीटर है
सिंधीबस्ती से टेक्समो पाइप तक फोरलेन पर भी होगा सीमेंट कांक्रीट सडक़ निर्माण
11 पाइप ब्रीज छोटे, 7 बॉक्स कल्वर्ड पानी निकासी के लिए
5 माईनर ब्रीज, 2 मेजर जैक्शन 4 माइनर जंक्शन
सडक़ निर्माण में आ रहे अतिक्रमण को हटाए
सोमवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कलेक्टर हर्ष सिंह, एसपी देवेंद्र पाटीदार, एएसडीएम पल्लवी पुराणिक, एनएचएआई के अधिकारियों के साथ गणपति थाना से शिकारपुरा थाने तक निर्माणाधीन सडक़ व सिंधीबस्ती से बहादरपुर तक सडक़ का निरीक्षण किया। इन मार्गों में आने वाले अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। वही एनएचएआई के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सडक़ निर्माण का कार्य गुणवतापूर्ण व समय सीमा में हो इसका विशेष ध्यान रखें।
धार्मिक स्थल, पेड़ हटाएंगे
कलेक्टर हर्षसिंह ने कहा कि रोडनिर्माण में जो भी अवरोधक सामने आ रहे हैं उसे समन्वय स्थापित कर हटाएंगे। क्योंकि सडक़ बनना पहली प्राथमिकता है। यहां कईधार्मिक स्थल, पेड़ भी है। निरीक्षण के समय कलेक्टर हर्षसिंह, एसपी देवेंद्र पाटीदार, महापौर माधुरी पटेल, पूर्वमहापौर अनिल भोसले, मनोज तारवाला, गजेंद्र पाटिल, आदि मौजूद रहे।
10062025बुरहानपुर03: सांसद और कलेक्टर, एसपी ने किया निरीक्षण।