4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कारोबार
यह खास राखी बांधकर पीएम मोदी की तरह काम करने का आशीर्वाद देगी यह बहन
Play video

यह खास राखी बांधकर पीएम मोदी की तरह काम करने का आशीर्वाद देगी यह बहन

गुजरात के सूरत में बहनों ने इस रक्षाबंधन पर भाइयों को विशेष राखी बांधने की तैयारी की है।
Google source verification

नई दिल्ली। पूरे देश में रक्षाबंधन को त्योहार 26 अगस्त 2018 दिन रविवार को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बाजार पूरी तरह से सज गया है। बाजार में एक से एक सुंदर राखियां और मिठाइयां लोगों को लुभा रही हैं। रक्षाबंधन को लेकर दुकानदारों ने विशेष राखियां भी बनाई हैं, लेकिन सबसे अनोखा राखियां गुजरात की एक ज्वेलरी शॉप ने बनाई हैं। गुजरात के सूरत स्थित इस ज्वेलरी शॉप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो लगी सोने की राखियां बनाई हैं। शॉप के मालिक के अनुसार उनकी ओर से एेसी कुल 50 राखियां तैयार की गई हैं। इन राखियों की कीमत 30 हजार रुपए से लेकर 60 हजार रुपए तक है। राखी खरीदने आई एक महिला ग्राहक के अनुसार वह इस रक्षाबंधन पर अपने भाई को यह राखी बांधेंगी और अपने भाई को पीएम मोदी की तरह महान कार्य करने का आशीर्वाद देंगी।