1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कारोबार
माल्या ने कर्ज का मूलधन चुकाने का प्रस्ताव दिया, देखें वीडियो
Play video

माल्या ने कर्ज का मूलधन चुकाने का प्रस्ताव दिया, देखें वीडियो

माल्या ने कहा कि मैं मीडिया में मेरे प्रत्यर्पण के फैसले को लेकर त्वरित अटकलों को देख रहा हूं। यह अलग है और यह कानूनी प्रक्रिया के तहत होगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 5 Dec 2018, 7:55 PM IST

नई दिल्ली। बैंकों के 9,000 करोड़ रुपए के कर्ज का भुगतान नहीं करने के मामले में वांछित भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने बुधवार को बैंक कर्ज के मूलधन का 100 फीसदी चुकाने का प्रस्ताव दिया। विजय माल्या ने यह प्रस्ताव अगस्ता वेस्टलैंड सौदे के बिचौलिए क्रिस्चियन मिशेल को भारत पूछताछ के लिए लाए जाने के बाद अपने प्रत्यर्पण की आशंकाओं के बीच दिया है। माल्या का यह प्रस्ताव अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे के बिचौलिए व ब्रिटिश नागरिक क्रिस्चियन मिशेल के दुबई से भारत को प्रत्यर्पित किए जाने और मंगलवार देर शाम केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जाने के एक दिन बाद आया है। भारत प्रत्यर्पित किए जाने को लेकर मीडिया में चल रहीं अटकलों पर माल्या ने कहा कि मैं मीडिया में मेरे प्रत्यर्पण के फैसले को लेकर त्वरित अटकलों को देख रहा हूं। यह अलग है और यह कानूनी प्रक्रिया के तहत होगा।