26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार
भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली SUV है स्कॉर्पियो
Play video

भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली SUV है स्कॉर्पियो

हम आपको भारत में इस समय सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली एसयूवी महिंद्रा स्कॉर्पियो ( Mahindra scorpio ) के बारे में बता रहे हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 17 Nov 2018, 4:22 PM IST

भारत में इस समय एसयूवी का दौर चल रहा है और इस दौर में बड़ी एसयूवी को ही खरीदा जा रहा है। अगर आप भी नई एसयूवी खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आज हम आपको भारत में इस समय सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली एसयूवी महिंद्रा स्कॉर्पियो ( Mahindra scorpio ) के बारे में बता रहे हैं।

इंजन और पावर की बात की जाए तो महिंद्रा स्कॉर्पियो ( Mahindra Scorpio ) में 2523 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन है जो कि 75 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इसी के साथ स्कॉर्पियो में 2179 सीसी का सीआरडीआई इंजन दिया गया है जो कि 120 बीएचपी की पावर और 280 एनएम का टार्क जनरेट करता है। स्कॉर्पियो में 6-स्पीड गियरबॉक्स और 4×4 पावर का विकल्प आता है। सीटिंग स्पेस की बात की जाए तो स्कॉर्पियो में 8-9 सीटिंग का विकल्प आता है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में 6 इंच का टच स्क्रीन म्यूजिक सिस्टम, एबीएस, जीपीएस नेविगेशन, रियर एसी वेंट्स, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम, क्रूज कंट्रोल, टायरट्रॉनिक्स, ऑटोमेटिक हेडलाइट्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ड्यूल एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो में दमदार ग्रिल, बंपर, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, शानदार हेडलाइट्स दी गई हैं।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो महिंद्रा स्कॉर्पियो की एक्स शोरूम कीमत 10 लाख से 16.35 लाख रुपये तक है।