26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंदौली
दो करोड़ कैश के बाद दुरंतो एक्सप्रेस से अब पकड़ा गया कई किलो सोना
Play video

दो करोड़ कैश के बाद दुरंतो एक्सप्रेस से अब पकड़ा गया कई किलो सोना

PDDU नगर (मुगलसराय) रेलवे स्टेशन पर दुरंतो की एसी बोगी से पकड़े गए तस्कर।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 24 Jul 2018, 1:42 PM IST

चंदौली. पीडीडीयू नगर (मुग़लसराय) जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन से छह किलो सोने की सिल्ली के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर सोने की ये खेप हावड़ा से नई दिल्ली ले कर जा रहा था। मामले की सुचना DRI विभाग को , जिसके बाद मौके पर पहुंची DRI की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।


दरसल जीआरपी की टीम मुग़लसराय स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान प्लेटफराम संख्या 06 पर हावड़ा से दिल्ली जा रही दुरंतो एक्सप्रेस पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह के साथ जीआरपी की टीम ने ट्रेन के ऐसी कोच की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान A1 कोच के 37 नंबर सीट पर सवार युवक की तलाशी ली तो उसके पास से छह किलो सोने के सिल्ली बरामद हुई। युवक को पकड़कर जीआरपी कोतवाली ले आई और पूछताछ शुरू की तो युवक ने अपना नाम शिवराज सिंह निवासी आनंद घड़ी रघुनाथपुर बुलंदशहर बताया।

 

वजन कराने पर सोना छह किलो निकला। जीआरपी ने इसकी सूचना कस्टम विभाग को दी। सूचना पाकर कस्टम विभाग की DRI टीम मौके पर पहुंची । जीआरपी ने तस्कर और सोने को DRI टीम के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया की पकड़ा गया युवक कैरियर के रूप में काम कर रहा था।


आपको बता दे 20 जुलाई की रात इसी दुरंतो ट्रेन से जीआरपी आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान दो लोगो के पास से दो करोड़ रूपये बरामद किया था। लगातार तस्कर हावड़ा से दिल्ली जाने वाली दुरंतो ट्रेन को तस्करी के लिए सॉफ्ट टारगेट बना रहे है।
By Santosh jaiswal

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश