30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंदौली
Chandauli video: सपा के पूर्व विधायक का बड़ा आरोप लोकसभा चुनाव आते ही जनता को ठगने के लिए बीजेपी ने निकाला ट्रॉमा सेंटर का जिन्न
Play video

Chandauli video: सपा के पूर्व विधायक का बड़ा आरोप लोकसभा चुनाव आते ही जनता को ठगने के लिए बीजेपी ने निकाला ट्रॉमा सेंटर का जिन्न

चंदौली के महेवां में प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर का जिन्न 2024 लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बाहर निकल आया है। जिसको लेकर सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू ने चंदौली के सांसद और बीजेपी पर जनता को छलने का आरोप लगाया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Santosh Kumar

•

Updated: 30 Jun 2023, 8:52 PM IST

नौ साल चंदौली बदहाल अभियान के चौथे दिन सपा के पूर्व विधायक और दिग्गज नेता मनोज सिंह डब्लू शनिवार को जनपद के महेवा में प्रस्तावित ट्रामा सेंटर निर्माण स्थल का जायजा लिया। इस दौरान पूर्व सपा विधायक ने एक बार फिर बीजेपी और बीजेपी के जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधा। पूर्व सपा विधायक ने कहा कि 08 दिसंबर 2018 में ट्रामा सेंटर के शिलान्यास के लिए करोड़ों रूपये खर्च कर शिलान्याश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव गुजर जाने के बाद ट्रॉमा सेंटर निर्माण स्थल पर एक ईंट तक नहीं रखी गयी। पूरे के पूरे पांच साल बीत गए और 2024 में फिर से लोकसभा चुनाव है। एक बार फिर ट्रामा सेंटर चंदौली के जिन्न को बोतल से बाहर निकाला गया है। ताकि फिर ट्रॉमा सेंटर के नाम पर बीजेपी वोट की राजनीती कर सके।

पूर्व विधायक ने कहा कि पहले छह बेड जनरल और चार बेड सर्जिकल वाले ट्रॉमा सेंटर की लागत 312.95 लाख रखी गई थी। लेकिन शिलान्यास के दौरान तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इसकी लागत बढ़ाकर दस करोड़ कर दी। इसमें यहां सौ बेड जनरल और 30 बेड आईसीयू के साथ इमरजेंसी, एक्स रे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासांउड आदि की व्यवस्था करनी थी। 18 महीने में जून 2020 तक कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को इसका काम पूरा करना था। लेकिन अभी तक बाउंड्री का काम भी पुराणाही हुआ। एक बार फिर 2024 में लोकसभा चुनाव होना है। पूरे पांच सालों तक कुंभकर्णी नींद में सोए भाजपा के नेताओं को ट्रामा सेंटर की याद आयी है। हालांकि ट्रामा सेंटर का निर्माण इनकी मंशा में है ही नहीं। यदि होती तो आज शिलापट्ट की जगह ट्रामा सेंटर की बुलंद इमारत खड़ी होती। मनोज सिंह डब्ल्यू ने आमजन से आह्वान किया कि झूठ, फरेब और छलावा करने वाले ऐसे जनप्रतिनिधियों से सतर्क रहें और चुनाव के के दौरान उन्हें करारा जवाब दें।

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश