8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंदौली
सपा के पक्ष में आए छात्रसंघ के सभी नतीजे, पुलिस ने सपाइयों पर किया लाठीचार्ज
Play video

सपा के पक्ष में आए छात्रसंघ के सभी नतीजे, पुलिस ने सपाइयों पर किया लाठीचार्ज

मुगलसराय के लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री की सीटें सपा ने जीतीं। नजीतो के बाद हुआ हंगामा, लाठीचार्ज।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 7 Dec 2017, 7:29 PM IST

चंदौली. यूपी के चंदौली जिले के मुगलसराय स्थित लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में समाजवादी पार्टी के छात्र इकाई ने सभी सीटें जीत ली हैं। सपा के सुदर्शन यादव अध्यक्ष निर्वाचित हुए, इसे साथ ही उपाध्यक्ष और महामंत्री पद भी सपा के खाते में ही गया। नजीतों की घोषणा के बाद भी प्रशासन ने जीते हुए प्रत्याशियों को बाहर नही निकाला तो सपाइयों को नतीजों में हेरफेर का डर हुआ। इसके बाद क्या था, जीत का जुलूस निकालने के लिये जमा हुए सपाइयों ने वहां जमकर हंगामा शुरू कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज कर मौके से उन्हें पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर खदेड़ा। लाठीचार्ज के एक घंटे बाद जाकर पुलिस ने सभी जीते हुए प्रत्याशियों को बाहर निकाला और बड़ी ही खामोशी से उन्हें उनके घर पहुंचा दिया। लाठीचार्ज शाम करीब चार बजे हुआ और उसके एक घंटे के बाद जाकर बिना जीते प्रत्याशियों के ही सपाइयों ने जिला कार्यालय से ढोल-नगाड़ों के साथ बड़ा जुलूस निकाला।

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश