
चंदौली. सदर कोतवाली के बथरा गांव के समीप ट्रेलर की चपेट में आने से बथरा कला गांव निवासी राजकुमार उर्फ बलवंत 18 साल की मौत हो गई है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण बथरा पहुंच कर आक्रोश जताया और चंदौली सकलडीहा मार्ग को जाम करने का प्रयास करने लगे। वही घटना की सूचना मिलते ही सीओ सकलडीहा और सदर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस वालों ने समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भेज दिया। वही दूसरीओर घटना के बाद भाग रहे ट्रेलर चालक की पिटाई के बाद लोगों ने पुलिस को सौंपा। पुलिस ने चालक और ट्रेलर को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
मौके पर पहुंचे सकलडीहा सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने मृतक की मां को सांत्वना हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
By- संतोष जायसवाल