चंदौली. लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच रेलवे की व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। भीषण गर्मी में ट्रेनों की AC खराब होने की समस्या सामने आ रही हैं और नाराज यात्रियों द्वारा इस समस्या को लेकर आए दिन किसी न किसी स्टेशन पर हंगामा करने की घटना भी सामने आ रहा है। ताजा मामला नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही 12502 पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का है । ट्रेन के B-2 व B-3 एसी कोच में कई घंटो से एसी ने काम करना बंद कर दिया था। जिससे भीषण गर्मी में यात्री काफी आक्रोशित हो गए थे। ट्रेन जब रात में लगभग 10:00 बजे मुगलसराय स्टेशन पहुंचे तो यात्रियों ने अपनी सुनवाई ना होते देख हुए चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया और जमकर हंगामा करने लगे।
चेनपुलिंग कर ट्रेन रोकने की सूचना मिलते ही मौके पर आरपीएफ जीआरपी के अधिकारी पहुंचे और यात्रियों को समझाने में जुट गए। लेकिन यात्रियों का गुस्सा शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा था। नाराज यात्रियों ने बार-बार चेन पुलिंग कर ट्रेन को एक घंटे तक रोके रखा और जमकर हंगामा किया। आरपीएफ जीआरपी के अधिकारियों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया और मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारियों को ट्रेन के साथ आगे के लिए रवाना किया गया। तब कहीं जाकर यात्री शांत हुए और ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
यात्रियों का आरोप है कई बार कहने के बावजूद से ट्रेन लगातार चलती रहीं लेकिन एसी ठीक नहीं हुआ। जिससे हमें गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे को यात्रियों के बारे में भी सोचना चाहिए। मेंटनेंस विभाग के अधिकारी ने बताया ट्रेन के काफी लेट होने के कारण और काफी देर तक ट्रेन के खड़ी होने के कारण एसी कोच में लगा बैटरी डाउन हो गया था। जिससे वह चार्ज नहीं हो पा रहा था। इस कारण से ऐसी काम नहीं कर रहा था दो कर्मचारियों को ट्रेन के साथ पटना तक भेजा गया है रास्ते में ऐसी सही हो जाएगा।