13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंदौली
पुलिस ने जमकर उड़ाया रंग गुलाल, थिरके डीएम एसपी
Play video

पुलिस ने जमकर उड़ाया रंग गुलाल, थिरके डीएम एसपी

होली के अगले दिन यही यूपी पुलिस होली की मस्ती में हुई मदहोश

Google source verification

चंदौली. होली एक ऐसा त्यौहार है जो रंग-बिरंगी खुशियों के साथ आती है और लोग होली के रंगों में इस कदर खो जाते हैं। होली जल्दी उतरने का नाम नहीं लेती। नाचते-गाते रंग गुलाल उड़ाते लोग होली मनाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो होली के एक दिन बाद होली मनाते हैं। वो हैं यूपी पुलिस की टोली। होली के दिन सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने में जितना मुस्तैद रहते हैं । होली के अगले दिन यही यूपी पुलिस होली की मस्ती में मदहोश हो जाती है और जमकर होली का हुड़दंग होता है वो भी पुलिस लाइन में। क्या एसपी क्या सीओ क्या सिपाही पूरा पुलिस महकमा इस कदर होली के रंग में इस कदर रंग जाते है कि पहचानना मुश्किल हो जाता है ।

 

 

 

ये नजारा चंदौली पुलिस लाइन का है, जहां रंग-बिरंगी उड़ते गुलाल के बीच होली के गीतों पर जिलाधिकारी, एसपी सहित अन्य आला अधिकारी, पुलिसकर्मी झुमते, ठुमके लगाते नजर आते हैं। इन सबके बीच मदहोश मदमस्त कर देने वाली ठंडई और कवियों के चुटीलें व्यंग, हसि के हगुल्ले का भी जमकर आनंद लेते हैं । ये सब देखने को मिला शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में। होली के गीत और सभी आला अधिकारी से पुलिसकर्मी और पत्रकार जमकर झूमे और ठुमके लगाए सभी ने यह त्योहार को भरपूर लुफ्त उठाया और एक दूसरे को अबीर गुलाल से नहला दिया। अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ और सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडे होली के गीत पर अपने आपको थिरकने से रोक नहीं पाए और उनकी व्यंगात्मक शैली के कारण लोग काफी हंसने पर मजबूर भी हुए।

 


अबीर गुलाल से पूरी तरह सरोबोर हो चुके डीएम हेमंत कुमार, एसपी संतोष कुमार सिंह, एएसपी देवेंद्र नाथ दूबे, सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय व अन्य पुलिस कर्मियों ने अबीर लगाकर होली की बधाई दी। यही नहीं सभी पुलिसकर्मियों ने जमकर इस आयोजन का लुफ्त उठाया और इस आयोजन में बड़े छोटे अधिकारी पद का कोई असर नहीं दिखा। सब एक समान एक मंच पर एक गीत पर ठुमके लगाते नजर आए ।


डीएम हेमंत कुमार ने कहा होली भाई चारे का पर्व है। इस पर्व को हम सभी एक-दूसरे के साथ प्रेम और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। इससे हमारी संस्कृति के साथ एकता और अंखडता मजबूत होती है। होली की तरह हमे एक दूसरे के जीवन मे रंग बिरंगी खुशिया भरनी चाहिए ।

 

एसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा होली पर्व सभी लोग एक दूसरे से मतभेद भूलकर भाई चारा के तौर पर रंग व गुलाल लगाकर प्रेम का संदेश देते है। उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया और होली की बधाई भी दी ।