23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेन्नई
VIDEO: चक्रवात फेंगल: आइसीजी ने आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल सक्रिय किया
Play video
Hindi News / Tamil Nadu / Chennai / Videos / VIDEO: चक्रवात फेंगल: आइसीजी ने आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल सक्रिय किया

VIDEO: चक्रवात फेंगल: आइसीजी ने आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल सक्रिय किया

आइसीजी ने आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल सक्रिय किया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Purushottam Reddy

•

Updated: 28 Nov 2024, 10:41 AM IST

चेन्नई. भारतीय तटरक्षक बल (आइसीजी) बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बने गहरे दबाव पर कड़ी निगरानी रख रहा है। चक्रवाती तूफान फेंगल में तब्दील होने की आशंका है। इसके लिए आइसीजी ने अपने आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए हैं। प्रतिकूल मौसम की आशंका के मद्देनजर भारतीय तटरक्षक बल ने प्रभावित क्षेत्रों में समुद्री संपत्तियों, नाविकों और तटीय समुदायों की सुरक्षा के लिए अपने आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए हैं। उठाए जा रहे प्रमुख उपायों में नाविकों और मछुआरों के लिए प्रारंभिक चेतावनी शामिल है। आइसीजी जहाजों और विमानों पर रेडियो, रडार स्टेशनों और लाउडस्पीकर के माध्यम से मौसम संबंधी सलाह और सुरक्षा निर्देश प्रसारित कर रहा है।