16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छिंदवाड़ा
ट्रांसपोर्टर हड़ताल : मंडियों में पसरा सन्नाटा
Play video

ट्रांसपोर्टर हड़ताल : मंडियों में पसरा सन्नाटा

किसान नहीं पहुंच रहे अनाज लेकर मंडी, महाराष्ट्र नहीं हो रहा अनाज परिवहन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Rajendra Sharma

•

Updated: 24 Jul 2018, 9:11 AM IST

छिंदवाड़ा. ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल का असर अब मंडियों में भी दिखने लगा है। इसकी वजह से जिले की ए क्लास कुसमेली मंडी में आवक दर्ज नहीं की जा रही है। यहां सन्नाटा पसरा हुआ है। ट्रांसपोर्टर अपने वाहन सिर्फ लोकल में चला रहे हैं जबकि महाराष्ट्र और अन्य प्रदेशों में चलने वाले ट्रक खड़े हैं।
प्रदेश के बाहर से आने वाली सब्जियों की आवक हड़ताल की वजह से ठप है। जिले में आलू की आवक उत्तरप्रदेश से होती है, लेकिन हड़ताल के कारण आलू नहीं आया है। इसके साथ ही अन्य सब्ज्यिों की आवक गुरैया सब्जी मंडी में प्रभावित हो रही है।

छोटे वाहनों का उपयोग

जिले में हड़ताल का ज्यादा असर नहीं नजर आ रहा है, लेकिन महाराष्ट्र तक सब्जी और अनाज पहुंचाने के लिए व्यापारी छोटे लगेज वाहनों का उपयोग कर रहे हैं। व्यापारी किसानों को नुकसान से बचाने के लिए छोटे लगेज वाहनों का उपयोग कर रहे हैं। सब्जी व्यापारी राकेश घोघरे ने बताया कि किसान सब्जी बेचने गुरैया सब्जी मंडी पहुंचते हैं। दलाल बारिश के कारण उनकी ज्यादा सब्जी नहीं खरीदते हैं लेकिन अन्य प्रदेशों में सब्जियों को भेजने वाले व्यापारियों को अपना व्यापार जिंदा रखने छोटे लगेज वाहनों का उपयोग करना पड़ रहा है।

– हड़ताल का असर लोकल में तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन बड़े वाहन महाराष्ट्र और अन्य प्रदेश नहीं जा रहे हैं। व्यापारी छोटे वाहन का उपयोग कर सब्जी पहुंचा रहे हैं।
एचडी इरपाचे, मंडी निरीक्षक, गुरैया सब्जी मंडी