2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
भाजपा नेताओं ने पंगत में बैठकर किया भ्रष्टाचार
Play video

भाजपा नेताओं ने पंगत में बैठकर किया भ्रष्टाचार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डा. अजीतसिंह शेखावत बोले
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 24 Oct 2018, 10:19 PM IST

चूरू. प्रदेश कांग्रेस कमेटी क ेमहासचिव डा. अजीतसिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा के नेता एक साथ पंगत में बैठकर खा रहे हैं। यही नहीं पत्तल भी नहीं छोड़ रहे हैं। इससे जाहिर हो रहा है कि भाजपा भ्रष्टाचार को बढ़ा रही है। शेखावत बुधवार को एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने न तो १५ लाख नौकरियां दी और न ही कालाधान वापस लाया गया। प्रदेश में भी विकास अवरुद्ध हो गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के शासन में किसानों ने आत्महत्याएं की है। बेरोजगार युवा दर-दर की ठोकरें खाने को भटक रहे हैं। ऐसे में अब जनता ने मानस बना लिया है कि इस बार सत्ता परिवर्तन तय है। जनता दुखी है।उन्होंने कहा कि २५ अक्टूबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीकर आएंगे। चूरू जिले से ५० हजार से अधिक कार्यकर्ता गांधी की सभा में शामिल होने जाएंगे। उन्होंने पंचायतराज मंत्री पर आरोप लगाए। शेखावत ने कहा कि २५ से ३० साल यहां से विजय होते हुए हो गए लेकिन चूरू विकास की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है। चूरू में अस्पताल के हालत खराब है। पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं है।

कांग्रेस कार्यकर्ता सीकर रैली में लेंगे भाग

 

तारानगर. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक चूरू बाईपास पर एक होटल में हुई। बैठक में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की २५ अक्टूबर को सीकर में आयोजित होने वाली रैली व सभा में भाग लेने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस नेता नरेन्द्र बुडानिया ने कार्यकर्ताओं को रैली में पहुंचकर रैली को सफल बनाने की अपील की। बैठक में जयचंद शर्मा, कृष्ण सहारण, पुष्करदत इंदौरिया, सुरेन्द्र सहारण, संजय कस्वा, पवन योगी, अफजल तेली, राकेश शर्मा, भंवरलाल स्वामी, अमरसिंह, ओमप्रकाश मौजूद थे।

चूरू. देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चूरू कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास सहारण की अध्यक्षता में बैठक हुई। सीकर में होने वाली ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा को लेकर चर्चा की गई। महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। इस समय रियाजत खान हुसेन सैयद राजेन्द्र कल्ला ेींतंाज अली विकास मीलए सदाम हुसैन सुरेंद्र बाबल निजामुद्दीन पालाराम मेघवालए शेरखान मलखानए जमील चोहान अजीज खान दिलावरखानी, वसीम चोहान, साजिद खान व हरफूल जी आर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पधादिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।