2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
PM Narendra MOdi अब जिले के 392414 किसानों को प्रतिवर्ष देंगेे 2 अरब 35 करोड़ से अधिक रुपए
Play video

PM Narendra MOdi अब जिले के 392414 किसानों को प्रतिवर्ष देंगेे 2 अरब 35 करोड़ से अधिक रुपए

Pradhan Mantri KISAN Samman Nidhi : प्रदेश के करीब 60 लाख किसानों को प्रतिवर्ष मिलेंगे 6000 रुपए, सभी किसानों को मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ, आयकरदाता व सरकारी कर्मचारी योजना से बाहर
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 20 Jun 2019, 10:41 PM IST

चूरू.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का दायरा बढ़ाकर अभी सभी किसानों को योजना में शामिल कर लिया गया है। इससे जिले सहित प्रदेश के लाखों किसानों को इसका लाभ होगा। समस्त भूमिधारक कृषकों को योजना में शामिल करने से अब प्रदेश के 55 से 60 लाख किसान इसके दायरे में आ गए हैं।


वहीं लाभ के लिए प्रदेश के करीब 38.10 लाख किसानों ने एसएमएफ पोर्टल पर आवेदन किया है। लेकिन अभी तक जिला कलक्टरों की तरफ से 17.33 लाख किसानों के आवेदनों का सत्यापन किया गया है। इसी प्रकार योजना का दायरा बढऩे से चूरू जिले में भी अब 3 लाखए 92 हजार 414 किसानों को इसका लाभ मिलेगा। जबकि पहले करीब डेढ़ लाख किसानों को ही इसका लाभ मिल रहा था। इसके हिसाब से देखा जाय तो चूरू जिले में प्रतिवर्ष दो अरब 35 करोड़ से अधिक रुपए किसानों को इस योजना के तहत दिए जाएंगे।


30 जून तक करना होगा सभी पात्रों को आवेदन


PM किसान सम्मान निधि योजना के प्रदेश नोडल अधिकारी डा. नीरज के पवन ने प्रदेश के सभी जिला कलक्टरों को आदेश दिया है कि 23 जून तक सभी बकाया व 30 जून तक पात्र सभी किसानों का आवेदन करवाकर सत्यापन कर सूची भिजवाएं। आदेश के मुताबिक प्रशासन को इसके लिए अभियान चलाने का भी आदेश दिया गया है।


योजना के लाभ देने में पीछे चल रहा राजस्थान


योजना पिछले साल दिसंबर में ही शुरू हो गई थी लेकिन प्रदेश में किसानों को इसका लाभ देने में सरकार काफी पीछे चल रही है। इसका नतीजा अभी तक नामामात्र किसानों के खाते में योजना की राशि पहुंच पाई है। लेकिन केन्द्र में दुबारा नरेन्द्र मोदी की सरकार आने के कारण योजना पर तेजी से काम शुरू हो गया है। चूरू एसडीएम श्वेता कोचर ने बताया कि जिले में अब तक 10 हजार से अधिक आवेदन स्वीकृत कर भिजवा दिए गए हैं। शेष किसानों के आवेदन जल्द ही करवाएंगे। कुछ किसानों के खाते में रुपए आ भी गए हैं।


इन्हे नहीं मिलेगा योजना का लाभ


योजना के नए नियमों के मुताबिक सरकारी कर्मचारी.अधिकारीए सांसदए विधायकए एडवोकेट्स व आयकरदाता को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इनके अलावा सभी किसानों को अब साल में छह हजार रुपए योजना के तहत मिलेेंगे। इसके लिए किसानों को ईमित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

 

चूरू जिले में योजना की प्रगति
तहसील ——-कुल आवेदन——– स्वीकृत
चूूरू ———–11961————– 10003
तारानगर—– 8237 —————2549
बीदासर ——-6085 ————–4533
रतनगढ़—— 10324————– 9308
राजगढ़——- 27842 ————-23496
सरदारशहर —5482 —————3150
सुजानगढ़ —-10299 ————–9097


जिले में किसानों की स्थिति


उपखंड ———बड़े ———लघुध/सीमांत
चूरू ————41606 —–19475
सरदारशहर —-40926 —–31797
रतनगढ़——– 9399 ——40782
सुजानगढ़——- 22962—–45694
बीदासर ——-15315 ——–19815
राजगढ़ ——–34696 ——15266
तारानगर ——-31384 —–23296


जल्द पूरा करवाएंगे लक्ष्य


”विधानसभा व लोकसभा चुनाव के दौरान Pradhan Mantri KISAN Samman Nidhi पर सही से काम नहीं हो पाया। जिले में अब तक 80 हजार 230 किसानों के आवेदन आए थे जिसमें से 62136 किसानों के आवेदन स्वीकृत कर दिए गए हैं। उक्त किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपए आने शुरू हो गए हैं। जल्द ही उक्त सभी के खातों में रुपए आ जाएंगे। कुछ विशेष लोगों को छोड़कर सभी को योजना में शामिल कर लिया गया है। जल्द ही अभियान चलवाकर शेष किसानों के आवेदन करवाए जाएंगे।”
संदेश नायक, जिला कलक्टरए चूरू