
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान सुपर लीग में कुछ ऐसा कर दिखाया जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे। पाकिस्तान सुपर लीग के एक मैच में अफरीदी जब बल्लेबाजी करने पहुंचे तो हर किसी की निगाह उन पर ही टिक गई थीं। उनके सामने 19 साल के पाकिस्तानी तेज गेंदबाज समीन गुल थे। अफरीदी ने गुल की गेंदों पर लगातार तीन सिक्स जड़ दिए। इसके बाद अगले ओवर में ऑफ स्पिनर लियान डॉसन की गेंद को भी उन्होंने छक्के के लिए बाउंड्री से बाहर पहुंचा दिया। अफरीदी पीएसएल के इतिहास में ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए है जिन्होंने लगातार चार छक्के जड़े हों आइये देखते हैं उनके ये वीडियो