14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिकेट
हार्दिक ने विराट,रोहित,शिखर के साथ की मस्ती,धोनी ने कहा ‘चलो आगे बढ़ो’  वीडियो हुआ वायरल
Play video

हार्दिक ने विराट,रोहित,शिखर के साथ की मस्ती,धोनी ने कहा ‘चलो आगे बढ़ो’ वीडियो हुआ वायरल

नई भूमिका में दिखें हार्दिक,फ्लाइट में हुई खूब मस्ती , धोनी ने खिलाया स्नैक्स कहा चलो आगे बढ़ो

Google source verification

नई दिल्ली । भारतीय टीम 2007 के बाद मतलब करीब 11 सालों बाद आयरलैंड का दौरा कर रही है। हालांकि इस बार भी भारत को इनके खिलाफ खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला है महज दो टी-20 मैच 27 और 29 जून को राजधानी डबलिन में खेले जाने हैं । जबकि इंग्लैंड दौरे पर टीम को तीन टी20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। लम्बे और थकान भरे दौरे से पहले और फ्लाइट में कई सारी तस्वीरें और वीडियोज देखने को मिल रही हैं जिनमे भारतीय टीम मस्ती के मूड में दिख रहें हैं । ऐसी ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आये हैं । इस वीडियों में हार्दिक और युजवेंद्र चहल एकरिंग कर रहें हैं और लगभग टीम के सभी खिलाड़ियों के पास जाकर वो उनसे उनके विचार सुनते हैं , वीडियो में जब ये दोनों धोनी के पास जाते हैं तो धोनी इन दोनों को कुछ स्नैक्स ऑफर करते हैं और आगे बढ़ने को बोलते हैं । शिखर ने इस वीडियों में खुद मस्ती की तो रोहित ने चहल को बताया की उनके पसीने से बदबू आ रही है । मस्ती और मजाक के मूड में अभी टीम अपने टूर को खूब इंजॉय कर रही है और इस तरह वो तनाव से कोसों दूर है ।