
नई दिल्ली। भारत ने दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-4 मुकाबले में पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को सात विकेट पर 237 रन पर रोक दिया और फिर 39.3 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में एक रोचक नजारा तब देखने को को मिला जब पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां को कुलदीप यादव ने अजीबो-गरीब तरीके से अपना शिकार बनाया। पाकिस्तान की बल्लेबाजी के 15वें ओवर में कुलदीप की गेंद पर स्वीप लगाने की कोशिश में फखर जमीं पर गिर गए और गेंद उनके पैड पर जा लगी जिस कारण अंपायर ने उन्हें एलबीडब्लू आउट करार दिया। फखर 31 रनों की पारी खेल अपनी और बाबर आज़म की गलती से आउट हुए। दोनों ने रिव्यु लेना सही नहीं समझा जिसका खामियाजा उनकी टीम को भुगतना पड़ा।