
नई दिल्ली। आईपीएल का 11वां संस्करण चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत लिया। चेन्नई ने अब तक आईपीएल के 9 सीजन खेले हैं जिनमें 7 में उन्हीने फाइनल खेला है और तीन खिताब जीते हैं। इस खिताब को जीतने के बाद सुपरकिंग्स अपने होम टाउन चेन्नई गए। कावेरी विवाद के चलते इस साल चेन्नई में आईपीएल का सिर्फ एक मैच खेला गया था। ऐसे में चेन्नई के फैंस ने अपनी टीम को बहुत मिस किया था। चेन्नई ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है खिताब जीत कर टीम चेन्नई पहुंची जहां चेन्नई की महिलाओं ने उन्हें कुछ इस अंदाज़ में ट्रिब्यूट दिया। आइए देखते हैं उनका ये वीडियो