28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
महेंद्र सिंह धोनी ने माना अब वह शेर नहीं रहे, अपनी पत्नी के भी खोले कई राज
Play video

महेंद्र सिंह धोनी ने माना अब वह शेर नहीं रहे, अपनी पत्नी के भी खोले कई राज

महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी विश्व कप के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और वह कब वापसी करेंगे, इस बारे में चुप्पी साध रखी है।
Google source verification

•

image

Mazkoor Alam

•

Nov 26, 2019

मुंबई : आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के समय से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने माना कि वह अब शेर नहीं रहे। उन्होंने कहा कि एक मर्द शादी के पहले तक ही शेर रहता है। उनका यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

धोनी के प्रशंसकों ने इंस्टाग्राम पेज पर डाला है यह वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो एमएस धोनी फैन्स ऑफिशियल के पेज पर एक वीडियो डाला गया है, जिसमें धोनी यह कहते दिख रहे हैं। धोनी ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान मुंबई में अपने प्रशंसकों के सवालों के जवाब दिए थे। यह वही वीडियो है।

 

पत्नी की हर बात मानते हैं धोनी

इस कार्यक्रम में मस्ती के मूड में नजर आए धोनी ने कहा कि उनकी खुशी का राज यह है कि वह अपनी पत्नी की हर बात मान लेते हैं। वह उन्हें सारे काम करने देते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि अगर उनकी पत्नी खुश रहेगी, तभी वह भी खुश रहेंगे और उनकी पत्नी तभी खुश रहती है, जब वह उनकी हर बात में हां में हां मिलाते हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत पुरानी बात है कि सभी आदमी शेर होते हैं, लेकिन तब तक जब तक कि उनकी शादी नहीं होती। प्यार को लेकर उन्होंने कहा कि असली प्यार तो 50 साल के बाद शुरू होता है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल