
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल पर इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण की नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजियों की नजर उस कदर नहीं गई थी, जिसके वो हकदार है। आईपीएल में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाई वाले इस दिग्गज को दूसरी बार मात्र 2 करोड़ की कीमत पर पंजाब ने अपनी टीम के साथ जोड़ा था। लेकिन आईपीएल के ठीक पहले गेल ने एक दमदार पारी खेलते हुए अपनी उपयोगिता फिर से साबित कर दी।
शिमरोन ने भी लगाया शतक –
मंगलवार को आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2018 वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल ने बेहतरीन शतक बनाया। यूएई के खिलाफ इस मैच में गेल ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इस पारी के दौरान गेल ने 11 छक्के जड़े। हरारे के ओल्ड हरारियंस में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 357/4 का विशाल स्कोर बनाया। क्रिस गेल ने अपना 23वां शतक पूरा किया और 91 गेंदों में 123 (7 चौके एवं 11 छक्के) रन बनाये। उनके अलावा मैन ऑफ द मैच शिमरोन हेटमायर (93 गेंद 127, 14 चौके एवं 4 छक्के) ने भी अपना पहला शतक लगाया।
शहजाद की भी सेंचुरी –
जवाब में रमीज शहज़ाद (112*, दूसरा शतक) और शैमन अनवर (64) की बढ़िया पारियों के बावजूद यूएई की टीम 297/6 का स्कोर ही बना सकी। बताते चले कि ग्रुप ‘ए’ के मैच में वेस्टइंडीज ने यूएई को 60 रन जबकि आयरलैंड ने पापुआ न्यू गिनी को 4 विकेट से मात दी।