11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
VIDEO: बेन स्टोक्स का जादुई कैच देख हक्के-बक्के रह गए दर्शक
Play video

VIDEO: बेन स्टोक्स का जादुई कैच देख हक्के-बक्के रह गए दर्शक

रॉबिन उथप्पा की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार पारी को बेन स्टोक्स ने हवा में उड़कर कैच लेके खत्म किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 19 Apr 2018, 12:28 PM IST

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के एक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रायल्स को सात विकेट से हराकर लीग में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जिसे कोलकाता ने 18.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर हासिल कर लिया। रनों का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए रोबिन उथप्पा ने 48 रन की शानदार पारी खेली।इस शानदार पारी पर तब विराम लग गया जब 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने कृष्णप्पा गौतम की गेंदबाजी पर उनका शानदार कैच लपक कर उन्हें आउट किया। इस शानदार कैच के लिए स्टोक्स को कैच ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। स्टोक्स ने बॉउंड्री से मात्र एक सेंटीमीटर की दूरी पर यह कैच पकड़ा होगा।