
रविवार को मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ हार गई। इस हार के साथ ही तीन बार की चैंपियन मुंबई आईपीएल से बाहर हो गई। दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुम्बई इंडियंस को 11 रनों से हराकर जीत के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण का समापन किया। दिल्ली की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी जबकि मौजूदा चैम्पियन मुम्बई की टीम दिल्ली के हाथों मिली इस हार के साथ खिताबी दौड़ से बाहर हो गई।
मुंबई इंडियंस की हार से राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई थीं। राजस्थान के खिलाड़ी यह मैच टीवी पर देख रहे थे और दिल्ली के मैच जीतते ही सभी ने जश्न मानना शुरू कर दिया था। मुंबई की हार से राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिन्दा थीं, अब किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के हारने से उसका प्लेऑफ में पहुंच जाना तय था।
लेकिन राजस्थान के क्रिकेटरों ने जिस तरीके से मुंबई की मात का जश्न मनाया, वो खेल भावना के विपरित है। अपने फायदे की बात तो हर कोई चाहता है, लेकिन किसी टीम की हार पर आप इस तरह जश्न मनाए ये अच्छा नहीं है।