3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
Video : कर्नाटक की जनता से वोट देने की अपील करते दिखे द्रविड़
Play video

Video : कर्नाटक की जनता से वोट देने की अपील करते दिखे द्रविड़

द्रविड़ चुनाव आयोग की मुहिम के माध्यम से लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक करेंगे। आइये देखते हैं द्रविड़ का ये वीडियो
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 29 Mar 2018, 1:49 PM IST

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ कर्नाटक की जनता से 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों में ज्यादा से ज्यादा तादाद में वोट डालने की अपील की है। एक अधिकारी के मुताबिक, द्रविड़ चुनाव आयोग की मुहिम के माध्यम से लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक करेंगे। राज्य चुनाव समिति के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “30 सेकेंड के एक छोटे से वीडियो, पोस्टर और होर्डिग्स के माध्यम से द्रविड़ राज्य की जनता को आने वाले विधानसभा चुनावों में वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे।” पोस्टर में ‘ईमानदारी से खेलो, लोकतंत्र को जिताओ’ और ‘चलो सही चुनावों को हां कहते हैं’, ‘अपना वोट दें, लोकतंत्र को जिताएं’ का संदेश होगा। इनके अलावा अंग्रेजी तथा कन्नड़ भाषा में भी कुछ संदेश हैं जिन्हें बुधवार को मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार ने जारी किया। चुनाव आयोग के अनुसार, “आने वाले चुनावों में (18-19 आयु) 15,42,000 के नए वोटर अपने मत का उपयोग करेंगे। युवा में चर्चित द्रविड़ उन्हें बूथ तक आने के लिए प्रेरित करेंगे।”‘ आइये देखते हैं द्रविड़ का ये वीडियो

ये भी पढ़ें

image