6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
Video : राजस्थान रॉयल्स का एंथम ‘ फिर हल्ला बोल’ लांच
Play video

Video : राजस्थान रॉयल्स का एंथम ‘ फिर हल्ला बोल’ लांच

राजस्थान रॉयल्स ने इस संस्करण के लिए अपने एंथम को नया रूप देकर पेश किया है। देखें वीडियो
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 18 Mar 2018, 6:20 PM IST

नई दिल्ली | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने इस संस्करण के लिए अपने एंथम को नया रूप देकर पेश किया है। इस एंथम का नाम ‘फिर हल्ला बोल’ है। आईपीएल के इस सीजन के साथ राजस्थान टीम ने लीग में वापसी की है और ऐसे में अपने प्रशंसकों के दिल में फिर से वहीं मान और प्यार पाने के लिए टीम एथंम को फिर से नए रूप में तैयार किया गया है।

हमारा एंथम एकदम अनूठा है
इस बारे में राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक मनोज बडाले ने कहा, “हमारा एंथम एकदम अनूठा है, जो राजस्थान के रंग और महक में डूबा हुआ है। ‘फिर हल्ला बोल’ एथंम हमारे उन प्रशंसकों के लिए समर्पित है, जिन्होंने अपनी टीम को आईपीएल में वापस देखने के लिए इतना लंबा इंतजार किया है। अपने प्रशंसकों के साथ दोबारा जुड़कर हमें गर्व और खुशी हो रही है। मुझे उम्मीद है कि उन्हें हमारा यह एथंम पसंद आएगा। आईपीएल में टीम की शुरुआत से पहले ही यह सबकी जुबां पर होगा।”

इस एंथम को राजस्थान की लोक गायिका इला अरुण ने आवाज दी है और इसे आधिकारिक रूप से जयपुर में ‘गेम प्लान’ समारोह के दौरान लांच किया गया था।

https://twitter.com/rajasthanroyals?ref_src=twsrc%5Etfw

ये भी पढ़ें

image