30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
VIDEO: देखें कैसे कांबली की पत्नी एंड्रीया ने सिंगर अंकित तिवारी के पिता को मारा घूंसा
Play video

VIDEO: देखें कैसे कांबली की पत्नी एंड्रीया ने सिंगर अंकित तिवारी के पिता को मारा घूंसा

राजेंद्र तिवारी और उनके दूसरे बेटे अंकुर तिवारी उनसे भीड़ गए, पत्नी के साथ झगड़ा होते देख पास में मौजूद विनोद कांबली भी इस झगड़े में कूद पड़े।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 2 Jul 2018, 1:59 PM IST

नई दिल्ली। कभी सचिन के साथ भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेल चुके विनोद कांबली आज एक अलग ही कारण से सुर्ख़ियों में हैं, दरअसल कांबली की पत्नी एंड्रिया ने एक शख्स पर गलत नीयत से छूने का आरोप लगाया है।यह और कोई नहीं बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर अंकित तिवारी के पिता है,आरोपी का नाम राजेंद्र तिवारी है ।उनपर आरोप है कि राजेंद्र तिवारी ने मॉल में एंड्रिया को गलत नीयत से छुआ और इसके बाद एंड्रिया ने उन्हें घुसा जड़ दिया।जैसा सीसी टीवी फुटेज में देखा जा सकता है,एंड्रिया के बगल से राजेंद्र गुजरते हैं और उसके बाद एंड्रिया उनपर घुसा चलाती है ।वीडियो में तब राजेंद्र के साथ एक बच्ची को भी देखा जा सकता है, और विनोद भी एंड्रिया के बगल में ही खड़े दिख रहे हैं।इस घटना के बाद राजेंद्र तिवारी और उनके दूसरे बेटे अंकुर तिवारी उनसे भीड़ गए, पत्नी के साथ झगड़ा होते देख पास में मौजूद विनोद कांबली भी इस झगड़े में कूद पड़े। इसके बाद झगड़ा काफी बढ़ गया।दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस होती रही, जिसके बाद विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।
म्यूजिक डायरेक्टर अंकित तिवारी के पिता व भाई बार-बार यही सवाल उठा रहे थे कि विनोद कांबली की पत्नी ने उन्हें घूंसा कैसे मार दिया ? वहीं विनोद कांबली और उनकी पत्नी बार-बार उनपर आरोप लगा रहे थे कि उन्होंने उन्हें जानबूझकर छुआ था, और जो कुछ हुआ वो वहीं डिजर्व करते हैं । ANI से ली गई वीडियो में देखते हैं क्या हुआ था ।