
नई दिल्ली । टीम इंडिया कल हुए इंग्लैंड से एक तरफे टी-20 मुकाबलें में दो युवाओं के शानदार प्रदर्शन के बलबूते एक विजयी शुरुआत दर्ज कर पाई । इस नई टीम में युवाओं की फौज देखी जा सकती है जो एक्सपीरियंस होल्डर धोनी और रैना जैसे महान खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में और निखर के आने वाले भविष्य में टीम इंडिया की जीत में अहम कड़ी बन सकते हैं ।एक्सपीरियंस्ड खिलाड़ी और नए खिलाड़ियों के बीच दोस्ती को दिखाती एक वीडियो सामने आई हैं । शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट से वीडियो शेयर की हैं जिसमें सभी नए खिलाड़ियों को सामने खड़ा किया गया हैं । टीम इंडिया में दीपक चहर और क्रुणाल पंड्या की नई एंट्री हुई है। ऐसे में टीम इंडिया के पुराने खिलाड़ियों ने नए प्लेयर्स की जमकर खिल्ली उड़ाई।पुराने खिलाड़ियों ने नए खिलाड़ियों की जमकर रैगिंग की और मस्ती में कुर्सी पर खड़ा कर खिलाड़ियों के मजे लिए।आइये देखते हैं यह मजेदार वीडियों :-