नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और पांचवा मुकाबला लंदन के ओवल मैदान में खेला जाएगा। भारत ये सीरीज 3-1 से पहले ही हार चुका है ऐसे में भारत के पास खोने के लिए कुछ नहीं होगा। वहीं इंग्लैंड ये मैच जीत कर अपनी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एलेस्टेयर कुक को अच्छी विदाई देना चाहेगा। आइये इस वीडियो के माध्यम से जानते हैं क्या खास होगा इस मैच में।