3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
क्रिकेट के साथ-साथ नागिन डांस में भी अफगानियों ने बांग्लादेशियों को छोड़ा पीछे, देखें VIDEO
Play video

क्रिकेट के साथ-साथ नागिन डांस में भी अफगानियों ने बांग्लादेशियों को छोड़ा पीछे, देखें VIDEO

तीसरा T20 मैच जीतकर अफगानिस्तान ने T20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 8 Jun 2018, 2:23 PM IST

नई दिल्ली। बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच देहरादून में हुए मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में मात्र एक रन से हरा दिया। तीसरा T20 मैच जीतकर अफगानिस्तान ने T20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया। इस मैच में दोनों टीमों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। नजमुल इस्लाम ने बांग्लादेश के लिए दो विकेट लिए थे, विकेट लेने पर उन्होंने नागिन डांस कर के आउट हुए प्लेयर को विदाई दी थी। अफगानिस्तान टीम ने जीत के बाद इसका भी करारा जवाब दिया। उन्होंने मैच जीतते ही नागिन डांस करना शुरू कर दिया। अफगनिस्तान के खिलाड़ियों ने जमकर नागिन डांस किया। बता दें की बांग्लादेशियों के लिए यह कोई नई बात नहीं है, इससे पहले उन्होंने श्रीलंका और भारत के साथ खेली गई T20 त्रिकोणीय सीरीज में भी नागिन डांस किया था और उनको इसका विपक्षी टीम से करारा जवाब मिला था।