
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज लगातार विवादों के कारण चर्चा में है। खिलाड़ियों के बीच विवाद के बाद अब शनिवार को गेंद के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया हैं। इस मामले के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल ने निराशा व्यक्त करते हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को पद से हटाने की मांग की है। आइए देखते हैं ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कैमरून बेनक्रॉफ्ट का गेंद से छेड़खानी करते हुए ये वीडियो