
नई दिल्ली। महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन को मद्दे नज़र रखते हुए भारतीय पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। विराट इस वीडियो में खास संदेश देते दिख रहे हैं। कोहली ने वीडियो में ऋषभ पंत, सायना नेहवाल और सुनील छेत्री को नॉमिनेट करते हुए कहा कि वह भी महिला टीम को सपोर्ट करें। #JerseyKnowsNoGender के जरिए कोहली संदेश दे रहे हैं कि महिला और पुरुष दोनों ही टीमों के लिए जर्सी समान है। आइये देखते हैं उनका ये वीडियो