
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में प्रवेश कर चूका है। अब उनका मुकाबला रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ होगा। ये महीना रमज़ान का है और सभी मुस्लिम रोज़ा रखते हैं ऐसे में हैदरबाद के खिलाड़ी राशिद, यूसुफ, खलील और नबी ने भी रोज़ा रखे हैं और वे साथ में इफ़्तार करते हैं। ऐसे में यूसुफ ने इफ़्तार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में यूसुफ राशिद खान की बात सुन कर जोर-जोर से हस रहे हैं। आइए देखते हैं उनका ये वीडियो