10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्राइम
जुए, सट्टे को लेकर डीएम-एसएसपी ने दिए ये निर्देश, देखें वीडियो
Play video

जुए, सट्टे को लेकर डीएम-एसएसपी ने दिए ये निर्देश, देखें वीडियो

समाधान दिवस में पहुंचे थे डीएम और एसएसपी

Google source verification

फिरोजाबाद। शनिवार को टूंडला कोतवाली व पचोखरा थाने में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम नेहा शर्मा व एसएसपी राहुल यादुवेन्दु ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। अवैध कब्जे की शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। पाइप लाइन बिछाने के नाम पर खोदी गई सड़कों को ठीक न करने पर ठेकेदार का पेमेंट काटने के निर्देश दिए।

पीडितों की लिस्ट तैयार करें लेखपाल
डीएम ने कहा कि इन दिनों आपदा से किसान परेशान है। क्षेत्रीय लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र में पीड़ित किसानों की सूची तैयार करें। जिससे पीड़ित किसानों को सरकारी मदद मुहैया कराई जा सके। इसके साथ ही तूफान की आशंका पर सतर्क रहने के निर्देश दिए। लेखपालों की डायरी चेक की। आयुक्त आगरा मंडल आगरा ने लेखपालों द्वारा डायरी न दिखाने पर कड़ी फटकार लगाई थी। उपखंड अधिकारी अनिल शर्मा के समाधान दिवस में न पहुंचने पर उन्हें तलब किया। पूर्व में आई शिकायतों के निस्तारण की फोन कर हकीकत जानी। त्योहार रजिस्टर के साथ ही आठ नंबर रजिस्टर चेक किया। एसएसपी ने नगर में चलने वाले जुए सट्टे के अड्डे बंद कराने के निर्देश दिए।

अतिक्रमण पर चलेगा अभियान
डीएम ने कहा कि नगर के अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा। समाधान दिवस में दीवारीलाल निवासी बन्ना रोड़ टूंडला ने धमकी देने, विजय पाल सिंह निवासी शिवपुरी कालोनी टूंडला ने जमीन पर अतिक्रमण व हरीओम निवासी अलाबलपुर थाना टूंडला ने धमकी देने के संबंध में चारों शिकायत दर्ज कराई। दर्ज सभी चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। तहसील दिवस में एसडीएम डॉ.सुरेश कुमार, तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, ईओ नगर पालिका विमलापति, लेखपाल योगेन्द्र उपाध्याय , इंस्पेक्टर लोकेश भाटी, इंस्पेक्टर मुनीशचंद्र आदि मौजूद रहे।