
नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदुषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केवल कम प्रदूषण फैलाने वाले यानी ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली में प्रदुषण करने वाले पटाखे बरामत हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग जगह पर कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े छह क्विंटल पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने सदर बाजार में एक दुकान से 625 किलोग्राम पटाखे जब्त किए हैं।