16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्राइम
दुष्कर्म को लेकर आए अध्यादेश से खुश नहीं उन्नाव रेप पीड़िता, मांगी यह सजा
Play video

दुष्कर्म को लेकर आए अध्यादेश से खुश नहीं उन्नाव रेप पीड़िता, मांगी यह सजा

उन्नाव रेप पीड़िता ने कहा है कि इस कानून के अंतर्गत 12 साल की उम्र को बढ़ाकर 16 साल किया जाना चाहिए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 21 Apr 2018, 8:36 PM IST

नई दिल्ली। 12 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वालों के लिए मृत्युदंड के प्रावधान वाले अध्यादेश को मंजूरी पर उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ने असंतोष जताया है। पीड़िता ने कहा है कि इस कानून के अंतर्गत 12 साल की उम्र को बढ़ाकर 16 साल किया जाना चाहिए। पीड़िता ने कहा है कि ऐसे दुष्कर्मियों के लिए मौत की सजा से कम का प्रावधान नहीं होना चाहिए। क्यों जेल से बाहर आकर ये दुष्कर्मी फिर किसी मासूम की जिंदगी तबाह कर देंगे।

अध्यादेश को मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 12 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वालों के लिए मृत्युदंड के प्रावधान वाले अध्यादेश को मंजूरी दे दी गई। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इस निर्णय से एक दिन पहले शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय को बताया था कि बच्चियों से दुष्कर्म करने के दोषियों को मृत्युदंड देने का प्रस्ताव लाया जा रहा है। मंत्रालय ने अदालत को बताया था कि सरकार नाबालिग बच्चियों के साथ भयावह तरीके से यौन उत्पीड़न के मुद्दे पर संवेदनशील है और बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने पर मृत्युदंड का प्रावधान पेश करने के लिए यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम में संशोधन प्रस्तावित है। मंत्रिमंडल का यह फैसला जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या और सूरत में नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या समेत देश के विभिन्न हिस्सों से इसी तरह की घटनाओं के बाद पूरे देश में उपजे विरोध और गुस्से के बाद लिया है।